फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The gate remained open and the train left

गेट खुला रहा और निकल गई ट्रेन

Mon, 26 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The gate remained open and the train left
सिटी और जफराबाद स्टेशन के बीच जफराबाद-जौनपुर रोड पर स्थित सुल्तानपुर गेट नंबर 3 बी पर सोमवार को सुबह 9:16 पर सुल्तानपुर से वाराणसी की तरफ पैसेंजर ट्रेन जा रही थी। जब ड्राइवर ने देखा कि सुल्तानपुर का गेट नंबर 3 बी बंद नहीं है और ट्रैक पर ट्रैफिक है तब उसने ट्रेन रोक कर ट्रैफिक पास होने के बाद धीरे-धीरे गाड़ी को आगे बढ़ाया। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय दिया। इससे कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

जफराबाद स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार का कहना था कि पैसेंजर ट्रेन आने के पहले जफराबाद से सुल्तानपुर की तरफ मालगाड़ी पास हुई थी। इस कारण से गेट पर भारी ट्रैफिक थी। गेट खोलकर ट्रैफिक पास कराया जा रहा था। तभी सुल्तानपुर की तरफ से आने वाली पैसेंजर का लाइन हो गया। जिस कारण गेट बंद नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि गेट नंबर 3 बी सिग्नल वाला गेट है। ड्राइवर गेट खुला रहने पर भी अपने सूझबूझ से धीरे-धीरे ट्रेन ले जा सकता है। यह रूल में है। यही बात गेट पर तैनात गेट मैन रमेंद्र नाथ मिश्रा ने भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed