फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The funeral of the former MLA's body was performed with state honors

राजकीय सम्मान के साथ हुआ पूर्व विधायक के शव का अंतिम संस्कार

Thu, 06 May 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The funeral of the former MLA's body was performed with state honors
मुंगराबादशाहपुर। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह का बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सांई मत के अनुसार उनका पार्थिव शरीर सार्वजनिक पीजी कालेज में दफन किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र सत्येन्द्र सिंह फंटू ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे सटवां स्थित उनके आवास से शव यात्रा खुले वाहन से निकली और सार्वजनिक पीजी कालेज पहुंची। जहां पर उन्हें पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शव यात्रा में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू सिंह, थाना प्रभारी एसपी सिंह, रिटायर्ड आईजी बद्री प्रसाद सिंह, रिटायर्ड आईजी नागेन्द्र प्रसाद सिंह शामिल रहे। बुधवार को दोपहर में प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में विनोद सिंह का निधन हो गया था। निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। सांसद सीमा द्विवेदी, चेयरमैन शिव गोविंद साहू, खण्ड विकास अधिकारी पीयूष सिंह, सभासद आलोक कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त, अजय यादव, विनय सिंह (पिंटू), अजय सिंह (पप्पू ), सर्वजीत सिंह, संजीव गुप्ता, राजन सिंह , नवल सिंह , प्रधानाचार्य वीके सिंह ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed