फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The fraudster who financed the woman's account was arrested

महिला के खाते से पैसा उड़ाने वाला जालसाज गिरफ्तार

Mon, 24 May 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
The fraudster who financed the woman's account was arrested
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासिनी एक महिला के खाते से साढ़े तीन लाख रूपया उड़ाने वाले जाल साज को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पकड़ा गया जालसाज महिला को बैंक से होम लोन दिलाने के बाद उसके खाते से पैसा निकाल लिया था।
विज्ञापन

पुरानी बाजार निवासी बिंदू सोनी पत्नी त्रिवेणी राम सेठ एक दलाल के माध्यम से बैंक आ़फ बड़ौदा के स्थानीय शाखा से होम लोन कराया था। जनवरी महीने में लोन पास हुआ और पैसा महिला के बैंक खाते में आ गया। जालसाज ने महिला से बैंक खाते के सादे चेक पर हस्ताक्षर कराकर एटीएम कार्ड ले लिया। जिसके बाद उसने महिला के खाते से तीन लाख तीस हजार रुपया चेक से और 20 हजार रूपया एटीएम से निकाला लिया, जब महिला को बैंक का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। फोन करने पर जालसाज कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। पीडि़त महिला ने आरोपी जालसाज के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था।रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी जालसाज चंदन यादव पुत्र प्रेमचंद निवासी पवना थाना जफराबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed