{"_id":"624202e70e983f5e2d72ef28","slug":"the-flying-team-is-monitoring-the-examination-along-with-the-sector-and-zonal-magistrate-jaunpur-news-vns6454444151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ उड़ाका दल कर रहा परीक्षा की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ उड़ाका दल कर रहा परीक्षा की निगरानी
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ उडाका दल परीक्षा की शुचिता पर नजर रखे हुए हैं। जनपद के 230 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा चल रही है। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
सोमवार को परीक्षा की निगरानी के लिए सात उड़ाका दल टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा, केंद्रों पर 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सात जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों को तीन जोन में बांटकर परीक्षा की निगरानी के लिए जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। हर केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
सोमवार को चित्रकला हाईस्कूल की परीक्षा में 61558 पंजीकृत थे। इसमें से 58480 छात्र परीक्षा में शामिल रहे और अनुपस्थित 3078 रहे। इसी तरह, इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा में 12136 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 11530 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 606 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में चित्रकला और भूगोल की परीक्षाएं कराई गईं। पहली पाली में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं संपन्न हुई। नकल रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कडी नजर रखी जा रही है। बोर्ड परीक्षा में कुल 149033 छात्र पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में पंजीकृत बालक 78606, हाईस्कूल में पंजीकृत बालिका 38877, इंटर में पंजीकृत कुल छात्र 70427, इंटर में पंजीकृत बालिकाएं 36022 और इंटर में पंजीकृत बालक 34405 हैं।
विज्ञापन
परीक्षा की निगरानी के लिए लगे यह अधिकारी
जिले में संवेदनशील केंद्रों की संख्या-36
जिले में अतिसंवेदनशील केंद्रों की संख्या-17
परीक्षा के लिए गठित कुल सचल दस्ते-07
केंद्रों पर लगाए गए कुल सेक्टर मजिस्ट्रेट-31
केंद्रों पर लगाए गए कुल जोनल मजिस्ट्रेट-03
केंद्रों पर लगाए गए कुल स्टैटिक मजिस्ट्रेट-230