फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The family was on their way to attend a Ramcharitmanas recitation; three deaths spark mourning in the village

Jaunpur News: रामचरितमानस पाठ में शामिल होने जा रहा था परिवार, तीन मौतों से गांव में मातम

Wed, 27 May 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The family was on their way to attend a Ramcharitmanas recitation; three deaths spark mourning in the village
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद रो बिलखते परिजनों को ढाढ़स बढ़ाती राज्यसभा सदस्य सीमा द्
सुजानगंज। रायबरेली जनपद के सलोन थाना क्षेत्र के रसूलहां मिरजहां में गंगा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में जनपद के तीन लोगों की मौत हो गई। ये सभी दिल्ली से अपनी गाड़ी से घर सुजानगंज थानाक्षेत्र के भीलमपुर आ रहे थे। जहां 28 मई से शुरू हो रहे श्री रामचरितमानस पाठ में शामिल होते। इधर, परिवार के तीन सदस्यों की मौत से कोहराम मच गया है। बुधवार को लोग शव आने का इंतजार कर रहे थे। सुजानगंज क्षेत्र के भीलमपुर निवासी नीरज सिंह और गुरप्रीत सिंह दिल्ली में बिजली निगम में कार्यरत हैं। 28 मई को घर पर होने वाले रामचरित मानस पाठ में शामिल होने के लिए परिवार के नौ सदस्यों के साथ दिल्ली से गांव आ रहे थे। गाड़ी गुरप्रीत सिंह चला रहे थे। परिवार के लोगों का कहना था कि श्रीरामचरित्र पाठ 28-29 को निर्धारित था। आयोजन के बाद परिवार के लोग फिर दिल्ली वापस जाने की योजना बनाकर आ रहे थे। लेकिन, मंगलवार की रात रायबरेली के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को उनकी गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद घर पर शोक जताने पहुंचे पड़ोसी मोहित सिंह और विनय सिंह के मुताबिक गुरप्रीत सिंह की गाड़ी से ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने गेट काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में गुरप्रीत सिंह की छोटी बेटी समृद्धि सिंह (5), मां सरोज सिंह (50) और चचेरे भाई नीरज सिंह की बेटी संगीता सिंह (22) की मौत हो गई। जबकि गुरप्रीत सिंह, नीरज सिंह समेत छह लोग घायल हो गए थे। हादसे की खबर मिलते ही भीलमपुर गांव में मातम छा गया। घर में रामचरितमानस पाठ की चल रही तैयारी बंद कर दी गई। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed