{"_id":"67eae18872604295ed002d74","slug":"the-evaluation-of-the-copies-was-completed-three-days-ago-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-132010-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तीन दिन पहले ही पूरा हुआ कॉपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तीन दिन पहले ही पूरा हुआ कॉपियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तय समय से तीन दिन पहले ही पूरा कर लिया गया। मूल्यांकन की अंतिम तिथि दो अप्रैल थी। जबकि सभी काॅपियां 30 मार्च तक ही जांच ली गईं। इस बार मूल्यांकन के लिए कुल 8 लाख 47 हजार 252 उत्तर पुस्तिकाएं आई थीं।
डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप मूल्यांकन कार्य समय से पहले ही पूरी कर लिया गया। अब उत्तर पुस्तिकाओं को वापस भेजने की तैयारी चल रही है। बोर्ड कार्यालय से निर्देश आने का इंतजार हो रहा है। जिले के 6 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य कराया गया। मूल्यांकन के लिए करीब 3830 परीक्षक लगाए गए थे। आबजर्वर और सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन कार्य कराया गया।
केंद्र व्यवस्थापकों के अनुसार, पिछले साल की अपेक्षा इस साल उत्तर पुस्तिकाएं करीब पचास हजार कम आई थीं। इसके चलते समय से पहले ही मूल्यांकन हो गया। उत्तर पुस्तिकाएं कहां और कब भेजी जानी है, बोर्ड कार्यालय से इसका आदेश जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
जिले में मूल्यांकन के लिए आई हैं 8.47 लाख काॅपियां
जिले में मूल्यांकन के लिए कुल 8 लाख 47 हजार 252 उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं। इसमें हाईस्कूल की 4 लाख 68 हजार 979 और इंटर की 3 लाख 78 हजार 273 उत्तर पुस्तिकाएं हैं। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरपी इंटर कॉलेज, राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज पर कराया जाएगा। इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनक कुमारी इंटर कॉलेज, रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज, ग्रामोदय इंटर कॉलेज गौराबादशाहपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर कराया गया। चार केंद्रों पर मूल्यांकन 28 मार्च को पूरा हो गया था। बाकी दो केंद्रों पर 30 मार्च को पूरा हुआ।