फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The entire district resonated with patriotic slogans during the tricolor yatra

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति नारों से गूंजा पूरा जनपद

Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The entire district resonated with patriotic slogans during the tricolor yatra
मड़ियाहूं में नगर पंचायत द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को जिले भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देश भक्ति नारों से पूरा जनपद गूंज उठा। हर-घर तिरंगा जागरूकता के लिए जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौराना यात्रा निकाल कर आजादी का जश्न पूरे उत्साह से मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान से तिरंगा यात्रा निकली जो विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर होते हुए वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर समाप्त हुई। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य, प्रो. मानस पांडेय, डॉ. मनोज मिश्र, प्रो. रजनीश भास्कर, डा. संतोष कुमार, डा. राजकुमार, डा. मनीष गुप्ता, डा. गिरधर मिश्र, डा.आशुतोष सिंह, डा. रसिकेश, डा. सुनील कुमार, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ.पुनीत धवन, पीके कौशिक साथ रहे।
विज्ञापन

राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज में प्राचार्य प्रो. शंभूराम के नेतृत्व में विज्ञान संकाय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रो. अवधेश द्वीवेदी, डा. विजय तिवारी, आजद मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष माया टंडन और ईओ ने डालिम्स सनबीम स्कूल हमाम दरवाजा में तिरंगा फहराया। नवाल अहमद, अमित यादव डीपीएम खुशबू यादव, एसबीएम शमशेर अहमद, समीर अस्थाना आदि उपस्थित रहे। स्वागत एवं आभार प्रिंसिपल अलका गुप्ता ने किया। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) ने तिरंगा यात्रा व बाइक रैली का आयोजन किया। साहू धर्मशाला स्टेशन रोड से सुतहट्टी, कोतवाली, ओलंदगंज, पॉलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा होते हुए रैली सद्भावना पुल पर पहुंची इस मौके पर संस्थाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकरारा में माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय भभौरी से संचालक डा. विजय बहादुर सिंह, प्राचार्य डा. सीमा सिंह,डा. आनंद कुमार सिंह, डा. संजय सिंह, डा. मधुबाला मिश्रा, करंजाकला के गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह एवं प्राचार्य प्रो. बी के निर्मल और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा मां शीतला चौकिया धाम से नवीन सब्जी मण्डी तक निकाली गई। कन्हैया यादव, शिव शंभूनाथ प्रजापति, विशाल यादव, परमेश माली, संजय श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता, रवि मौर्य, विशाल सोनकर, नन्द किशोर सैनी, संदीप माली, मनोज प्रधान साथ रहे।
जलालपुर के आरडीएस फार्मेसी कॉलेज संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कुसांव गांव,जगापुर, राय रायगंज भाऊपुर और मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना कमाल के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुजानगंज क्षेत्र के नगौली स्थित एपेक्स अकादमी ने नागौली से गौरीशंकर धाम, जफराबाद नगर पंचायत के ईओ कुंवर गौरव सिंह व चैयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाटल, राजमन, ओमकार यादव, राकेश गुप्ता, सूरज, बबलू, आकाश, दाऊद व राम सूरत, रामपुर नगर पंचायत रामपुर में बाल्थर डिग्री कालेज के प्रबंधक शिव सागर तिवारी एवं न्यू कैरियर स्कूल रामपुर के छात्र- छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। बदलापुर में विधायक रमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में इन्दिरा चौक से शहीद स्मारक धनियामऊ तक और मुंगराबादशाहपुर क्षेत्रके सीएसडी इंटरनेशनल स्कूल इटहरा में छात्र-छात्राओं ने मैनेजिंग डायरेक्टर सुषमा कुशवाहा के नेतृत्व में रैली निकाली गई।
करंजाकला में सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में तिरंगा दिवस मनाया गया। नुरूस सबा ने तिरंगा के इतिहास पर प्रकाश डाला, दीप्ती कश्यप ने विजयी विश्व तिरंगा गाया। प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर मौजूद रहे। डोभी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद बीपी सरोज व जिला अध्यक्ष राम विलास पाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने जज कॉलोनी में झंडा वितरण किया।

पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा सद्भावना पुल से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। हुसैन बाबू, डा. मधुकर तिवारी, राजेश मौर्या, दयाशंकर यादव, रामदयाल द्विवेदी, राजीव पाठक, प्रशांत सिंह चिंटू, रिंकू सिंह, संजय माली, मोंटी सिंह, बबलू, विनोद विश्वकर्मा अन्ना, सुधीर सिंह नेवादा, लोलारख दूबे, अखिलेश तिवारी अकेला, विराट मिश्र, रितिक पांडेय, आनंद देव तिवारी, विशाल विश्वकर्मा, नवीन सिंह, सन्नी भट्ट, रवि यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed