फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The enthusiasm of junior players will be seen in Kabaddi, Kho-Kho and Football competitions

Jaunpur News: कबड्डी, खो-खो और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में दिखेगा जूनियर खिलाड़ियों का उत्साह

Sun, 12 Oct 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of junior players will be seen in Kabaddi, Kho-Kho and Football competitions
करंजाकला। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर खेल निदेशालय के निर्देश पर जिले में खेल महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। 16 अक्तूबर से जूनियर वर्ग बालक कबड्डी और बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जाएगा। साथ ही 24 अक्तूबर को सिझवारा फुटबॉल ग्राउंड पर होने वाले फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले भर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी के चंदन सिंह यादव ने बताया कि 16 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर वर्ग बालक कबड्डी एवं बालिका खो-खो प्रतियोगिता शुरू होगी। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जुलाई 2005 के बाद और वजन 75 किलोग्राम से कम होना जरूरी है। वहीं, बालिका खो-खो प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों की जन्मतिथि एक जुलाई 2007 के बाद की नहीं होनी चाहिए। कबड्डी प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि इंदिरा गांधी स्टेडियम में कबड्डी प्रशिक्षक कन्हैया सिंह यादव देंगे।इसी प्रकार खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बालिकाएं अपनी प्रविष्टि अमरजीत यादव, खो-खो प्रशिक्षक के माध्यम से करेंगी। हर टीम में 12 खिलाड़ी और एक प्रशिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed