फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The elder sister died in the shock of the death of the younger sister

छोटी बहन की मौत के सदमे में बड़ी बहन की गई जान

Sun, 02 Oct 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The elder sister died in the shock of the death of the younger sister
जफराबाद। हौज गांव में शनिवार को छोटी बहन के निधन की सूचना पर पहुंची बड़ी बहन की सदमे में मौत हो गई। छोटी बहन का शव देखते ही बेहोश कर गिरी और प्राण पखेरू उड़ गए।
विज्ञापन

हौज गांव निवासी महेंद्र कुमार की 19 वर्षीय पुत्री अंजन एक महीने से बीमार थी। जौनपुर में इलाज के बाद हालत नहीं सुधरी तो परिवार के लोग उसे वाराणसी ले गए। उनको एक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत संभलने पर वाराणसी के सिंधोरा मुहल्ले में अपनी बड़ी बहन गुंजा(26) के यहां रहकर कुछ दिन इलाज करा रही थी।
विज्ञापन

ठीक होने पर घर लौट आई थी। शनिवार की रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन जौनपुर के एक निजी अस्पताल में ल गए। शनिवार को भोर में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना गुंजा को मिली तो वह पति के साथ बाइक से हौज गांव पहुंच गई। शनिवार को सुबह करीब छह बजे छोटी बहन का शव देखनेे के बाद गश खाकर गिर गई। इससे पहले उसे इलाज के लिए कहीं ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। ससुराल वाले गुंजा के शव को ससुराल ले गए। अंजन का अंतिम संस्कार जफराबाद में किया गया। गुंजा की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व बनारस के सिंधोरा क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। अंजन और गुंजा की मां निर्मला देवी का रोते-रोते हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed