फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The effigy of Ravana will be burnt today on Vijay Dashami

विजय दशमी पर आज दहन होगा रावण का पुतला

Tue, 08 Oct 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
The effigy of Ravana will be burnt today on Vijay Dashami
01- रावण दहन के लिए खासनपुर स्थित राजा साहब की हवेली पर बनकर तैयार रावण का पुतला। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा मंगलवार को मनाया जाएगा। शहर से लेकर गांव तक लोग विजय दशमी की तैयारी में लगे हैं। कलाकार रावण के पुतला को अंतिम रूप दे चुके हैं। मेले में रावण का पुतला ही सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। रावण का पुतला बनाने वाले कलाकर पुतले को अंतिम रूप दे चुके हैं। शहर स्थित राजा के तालाब और शाहगंज के कलाकर वर्षो से रावण का पुतला बनाते चले आ रहे हैं। शहर केे राजा का पोखरा निवासी रामजी उर्फ भुल्लू का परिवार काफी समय से पुतला बनाता है। उनका पुस्तैनी पेशा है। उन्होंने बताया कि दशहरा के लिए पुतला बन कर तैयार हो गया है। विजय दशमी के दिन दोहर के समय मेले में जगह-जगह पुतले लगा दिए गए। शाहगंज में एक मुश्लिम परिवार विगत डेढ सौ वर्षो से पुतला बनाने का काम कर रहा है। क्षेत्र के भादी गांव नि वासी सुब्बन खां बताते हैं कि उनका पुस्तैना धंधा बन चुका है। उनकी पत्नी महजबी और बच्चे भी इस काम में उनका सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि बिना किसी दबाव उनका पूरा परिवार कई पीढी से विजय दशमी में अपना सहयोग देता आ रहा है। सुब्बन खां का कहना है कि इस बार विजय दशमी के लिए 85 फुट के रावण का पुतला तैयार किया गया है। शहर में राजा साहब के पोखरा, जेसीज चौराहा, कुत्तूपुर, बदलापुर पड़ाव कई स्थानों पर रावण के पुतले को दहन किया जाएगा। विजय दशमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मेला स्थलों पर एक दिन पहले से तैयारी की जा रही है। मेला कमेटिया तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी है।
विज्ञापन

विजय दशमी उत्सव व शस्त्र पूजन आज
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं संघ की ओर से 8 अक्तूबर को सुबह 7.30 बजे सरस्वती विद्या मंदिर बारीनाथ में शास्त्र पूजन और विजय दशमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख काशी प्रांत डा. रमाशंकर पांडेय होंगे। यह जानकारी नगर प्रचार प्रमुख अजय कुमार उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed