फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The drop in temperature has led to melting, with all schools up to class eight closed until tomorrow.

Jaunpur News: तापमान में गिरावट से गलन बढ़ी, कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय कल तक बंद

Fri, 19 Dec 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The drop in temperature has led to melting, with all schools up to class eight closed until tomorrow.
मुंगराबादशाहपुर नगर में ठंड से निजात पाने के लिए कूड़ा करकट जलाकर तापते हुए लोग। संवाद
भीषण ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बृहस्पतिवार को दिनभर सूरज न निकलने से लोग कांपते रहे। भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेशचंद्र ने कक्षा आठ तक सभी प्रकार के विद्यालयों को 20 दिसंबर तक बंद करने आदेश दिया है।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन की तरफ से तहसीलों में कंबल नहीं पहुंचाया गया है तो अलाव की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं दिखाई पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तापमान में गिरावट व आद्रता बढ़ने के कारण गलन बढ़ी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। वहीं आद्रता 70 फीसदी के पास है। मंगलवार तक दिन व रात तक तापमान अधिक होने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले ही प्रशासन की तरफ से स्कूलों के समय में परिवर्तन करते हुए 10 बजे से कर दिया गया था। हालांकि ठंड अधिक होने के कारण काफी अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। ठंड अधिक होने के कारण लोग अपने घरों में अलाव व हीटर के सामने ही बैठे दिखाई दिए।
रामपुर : नगर पंचायत द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
मीरगंज : जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंड से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा ऐसी कोई व्यवस्था करने का निर्देश नहीं है।
मुंगराबादशाहपुर : घने कोहरे के कारण हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सीओ प्रतिमा वर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने विशेष अभियान चलाकर सतहरिया हाईवे पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों को हटवाया।
अभियान के तहत पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए ताकि वे कोहरे में भी स्पष्ट दिखाई दें साथ ही भारी वाहन चालकों को रात्रि में हाईवे पर वाहनों को न खड़ा करने के लिए निर्देशित किया।
तेजीबाजार : अत्यधिक कोहरा और ठंडक पड़ने से पूरे दिन लोग घरों में दुबके रहे। स्थानीय दुकानदार दिलीप सिंह, ओम प्रकाश शुक्ल, विनोद सेठ, रामकुमार मोदनवाल ने कहा कि सुभाष चौक, कटरा चौराहा, अटरा गेट, कंधी चौराहा, सदाशिव चौराहा यहां तक की स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था न होने से यात्रियों, मरीजों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

फूल वाली फसल के लिए किसान चिंतित
दो दिन कोहरे के प्रकोप से जहा हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ रही है, वहीं फूल ले रही फसलों को लेकर किसानों के माथे पर बल पड़ रहा है। कोहरे के असर से फूल झड़ जाते हैं। जिससे पैदावार पर असर पड़ जाता है। आलू की फसल झुलसने से रोगग्रस्त हो जाती है। जो पैदावार को प्रभावित कर देती है। इस संबंध में किसान टिंकू मौर्या ने बताया की लगातार कोहरे से फूल ले रही सरसो, मटर,चना,आलू के लिए नुकसान हो सकता है।

डीएम ने असहायों को बांटे कंबल

जिलाधिकारी डॉ. दिनेशचंद्र व एडीएम भू-राजस्व अजय कुमार अम्बष्ट के साथ शहर के विभिन्न मार्गों पर पहुंचकर असहायों को कंबल दिया। हालांकि शासन की तरफ से अभी तक कंबल की आपूर्ति नहीं हुई है। यह मदद जिलाधिकारी की तरफ से स्वयं से की गई है।

.
तापमान में गिरावट के साथ आद्रता बढ़ने के कारण गलन बढ़ी है। यह आगे तीन से चार दिनों तक ऐसे ही बनी रहेगी। अब ठंड का असर इसी प्रकार बना रहेगा आगे तापमान में और भी गिरावट देखने को मिलेगा।
-प्रोफेसर शंभूराम चौहान, मौसमविद्, प्राचार्य राज पीजी कॉलेज।

मुंगराबादशाहपुर नगर में ठंड से निजात पाने के लिए कूड़ा करकट जलाकर तापते हुए लोग। संवाद

मुंगराबादशाहपुर नगर में ठंड से निजात पाने के लिए कूड़ा करकट जलाकर तापते हुए लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed