फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The driver covering the truck was hit by a trailer, cut into two parts

Jaunpur News: ट्रक ढक रहे ड्राइवर को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो भाग में कटा

Sat, 07 Jun 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The driver covering the truck was hit by a trailer, cut into two parts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मछलीशहर, जौनपुर। श्रीनेतगंज बाजार में हाईवे पर ट्रक को खड़ा कर तिरपाल से ढंकते समय ड्राइवर को ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कौशांबी के रहने वाले ड्राइवर 32 वर्षीय चंद्रिका प्रसाद का शरीर दो भागों में बंट गया। आधा शरीर कट कर अलग हो गया। उसकी की मौके पर मौत हो गई। जबकि खलासी अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
जौनपुर रायबरेली हाईवे पर शुक्रवार की भोर में श्रीनेतगंज बाजार के निकट सीमेंट लादकर आ रहा ट्रक ड्राइवर और खलासी हल्की बरसात के कारण हाईवे के बगल में ट्रक को खड़ा कर तिरपाल से ढंक रहे थे। तभी प्रयागराज से आ रहे ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मारा।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि ड्राइवर का शरीर का आधा भाग कट कर नीचे गिर गया। जबकि आधा भाग ऊपर लटक गया।
ट्रक पलट कर बगल के गड्ढे में चला गया। खलासी ट्रक के अंदर फंस गया। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने घंटों मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों के साथ खलासी को जेसीबी की मदद से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि घटना होने के बाद ड्राइवर ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। ट्रक में एक आधार कार्ड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed