Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The district will soon get four Ayurvedic hospitals

Jaunpur News: जिले को जल्द मिलेंगे चार आयुर्वेदिक अस्पताल

Wed, 17 Jan 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The district will soon get four Ayurvedic hospitals
जैनपुर। आयुर्वेद के माध्यम से लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए जल्द ही चार अस्पताल भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इन अस्पतालों के क्रियाशील हो जाने से आयुर्वेद पैथी से कई जटिल बीमारियों के इलाज की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। किराए पर चले रहे यह अस्पताल अब अपने निजी भवनों में चलने लगेंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 36 आयुर्वेदिक अस्पतालों का संचालन हो रहा है। इसमें से सात अस्पताल किराए के भवन में चल रहे थे। इस कारण इनमें सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही थीं। विभाग का अपना निजी भवन हो जाने पर इनमें सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अस्पतालों में मरीजों के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। 30-30 लाख रुपये की लागत से अस्पताल भवनों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इन अस्पतालों का निर्माण कार्य हुआ पूरा
जौनपुर। महराजगंज ब्लाक के भगवानपुर, जलालपुर के फाउपुर, थानागद्दी के रतनूपुर, केराकत के अकबरपुर में आयुर्वेदिक के नए अस्पताल भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इन अस्पताल भवनों को हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है। कार्य डेढ़ साल से चल रहा है, विभाग का दावा है कि जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा रामपुर ब्लाक के सुलतानपुर, करौंदीकला और सरायख्वाजा में बन रहे तीन अस्पतालों का निर्माण कार्य करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा होते ही यह भवन भी विभाग को हैंडओवर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जिले में बन रहे आयुर्वेदिक अस्पतालों में सामान्य के साथ पंच कर्म, षटकर्म, शल्य, योग थेरेपी व यूनानी के साथ विभिन्न प्रकार की वैकल्पिक चिकित्सा शुरू होगी। एक अस्पताल के निर्माण पर करीब 30 लाख खर्च किया जा रहा है।
- डाॅ. कमल, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed