फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dilapidated Rampur-Kathwatiyan road will be repaired with Rs 20 crores.

Jaunpur News: 20 करोड़ से होगी जर्जर रामपुर-कठवतियां मार्ग की मरमत्त

Wed, 06 Mar 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated Rampur-Kathwatiyan road will be repaired with Rs 20 crores.
रामपुर कठवतियां मार्ग बीते एक साल से गड्ढों में तब्दील हो गई है। जरा सी बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की संभावना और बढ़ जाती है। अब इस 16 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए 20 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इससे करीब पांच हजार आबादी लाभान्वित होगी। बजट स्वीकृत होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर से कठवतियां तक की सड़क काफी दयनीय हो गई है। इस मार्ग से भरथीपुर, कसेरू, सुल्तानपुर, बासुपुर, सुरेरी, अड़ियार आदि स्थानों से प्रतिदिन करीब चार से पांच हजार लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग के पतले होने से दो बड़े वाहन एकसाथ आमने-सामने से नहीं पास हो पाते हैं। ऐसे में अधिकतर राहगीरों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस मार्ग के चौड़ीकरण व मरम्मतीकरण होने से राहगीरों को सहूलियत होगी और जाम से निजात मिलेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 16 किमी मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 20 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट आंवटन होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीण विनोद कुमार तिवारी, आशीष कुमार जायसवाल, पंचदेव मिश्रा ने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, फिर भी सड़क की स्थिति काफी दयनीय है। इससे लोगों को अन्य रास्तों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed