फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The death of retired Deputy Director of the Minister in the House

मंत्री की सभा में रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर की मौत

Mon, 11 May 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 11 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
The death of retired Deputy Director of the Minister in the House
सड़ेरी गांव निवासी एवं नवोदय विद्यालय के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर कुंभकरण यादव की रविवार को वीरभानपुर गांव में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की जनसभा में मौत हो गई।
विज्ञापन

 
वीरभानपुर गांव में पक्की सड़क का लोकार्पण समारोह आयोजित था। इसमें नवोदय विद्यालय के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर कुंभकरण यादव भी पहुंचे थे।  मंत्री के बोलने से पहले कुंभकरण यादव संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ और वह बैठ गए। मंत्री ने उन्हें अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका शव घर पहुंचा तो गांव में चीख पुकार मच गई। उनके घर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह को छोड़कर मंत्री पारसनाथ यादव, मल्हनी के महासचिव डा. रामयश यादव, डा. जनार्दन यादव, संघर्ष यादव, राजेश गोपालन, पवन कुमार समेत तमाम लोग सड़ेरी गांव पहुंच गए।


अंतिम यात्रा में मंत्री ने कंधा दिया। कुंभकरण यादव मंत्री के काफी प्रिय थे। रिटायर होने के बाद उन्होंने गांव में ही श्रीहरिचरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed