फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dead body of the married woman was found hanging with the help of a fan

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के सहारे लटकते मिली लाश

Mon, 06 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the married woman was found hanging with the help of a fan
महराजगंज। थाना क्षेत्र के फत्तूपुर में रविवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के सहारे लटकती लाश मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। मायके वाले हत्या करने का आरोप लगाते हुए नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र के राईपुर निवासी स्नेहा पुत्री स्वर्गीय इंद्रजीत की शादी नवंबर 2020 में महराजगंज थाना क्षेत्र के फत्तूपुर निवासी पूर्व प्रधान राजमणि गौतम के बेटे विनोद गौतम के साथ हुई थी। रविवार की रात स्नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के सहारे लटकती लाश मिली। ऐसे में घटना की सूचना जब मायके वालों को पता चली तो वह पुलिस बल के साथ फत्तूपुर ससुराल पहुंचे। विवाहिता के भाई का आरोप है कि आए दिन ससुराल वाले दहेज के लिए मारते पीटते थे। ऐसे में उसे मारकर पंखे के सहारे लटका दिए। क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी, थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला, एबीएस चौकी प्रभारी हरीश चंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को नीचे उतारे और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतका के भाई अभिषेक की तहरीर पर ससुर राजमणि, सास बेबी, पति विनोद, देवर प्रमोद, चचिया ससुर राजेंद्र, देवेंद्र, चचिया सास प्रमीला, सरिता सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed