{"_id":"62040c5ebaf8a11a25359a6a","slug":"the-dead-body-of-the-married-woman-s-son-who-went-missing-from-the-maternal-uncle-was-found-floating-in-the-canal-jaunpur-news-vns6378201140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायका से लापता हुई विवाहिता के पुत्र का शव नहर में तैरता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायका से लापता हुई विवाहिता के पुत्र का शव नहर में तैरता मिला
विज्ञापन
खुटहन (जौनपुर)। सुइथाखुर्द गांव की नहर में बुधवार की सुबह लाल जैकेट के लिबास में पानी में बहता एक मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला। घंटों प्रयास के बाद उसकी शिनाख़्त सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी राकेश प्रजापति के दो वर्षीय पुत्र अयांश के रूप में की गई।
बताया जा रहा है कि विवाहिता करीब आठ माह से अपने मायका सरपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव के नरियवां मजरा में रह रही थी। स्वजनों के मुताबिक वह बुधवार भोर में मासूम पुत्र को लेकर घर से बगैर बताए कहीं चली गई थी। पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर नहर का पानी रोकवाकर विवाहिता का शव खोज रही है। नहर में मासूम का बहता शव देख मौके पर जुटे ग्रामीण पुलिस को सूचित कर शव को बाहर निकालकर इलाज के लिए चिकित्सकों को दिखाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
शव पुलिस शिनाख़्त कराने के प्रयास में जुटी हुई थी। तभी सूचना मिली की घटनास्थल से लगभग चार किमी दूर सुइथाकला गांव के नरियवां मजरा में अपने मायके में रह रही संगीता देवी पुत्री बिहारी अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ भोर से गायब है। बिहारी को बुलवाकर शिनाख़्त कराई गई तो मासूम नाती का शव देख बिलख पड़े। उन्होंने बताया कि भोर में उनकी पुत्री बच्चे को साथ लेकर निकली थी। मासूम का नहर में शव मिलने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या मानकर महिला के शव की भी तलाश पानी में करा रही है। खबर लिखे जाने तक थाने में तहरीर भी नहीं दी गई है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। संभावना है कि विवाहिता का शव भी नहर में ही बरामद होगा। नहर में पानी की आपूर्ति रोकवा दी गई है। खुटहन व सरपतहा पुलिस विवाहिता की तलाश में जुटी हुई है।