फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The criminal who was running away after firing at the police was shot in the leg in retaliation, the other absconding

Jaunpur News: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

Thu, 01 Aug 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
The criminal who was running away after firing at the police was shot in the leg in retaliation, the other absconding
बरईपार। तेजीबाजार के मैनुद्दीनपुर नहर पुलिया के पास मंगलवार रात पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे अंतरजनपदीय बदमाश के पैर में गोली लगी है। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। बदमाश पर दर्ज कुल 12 मुकदमें हैं, उसके पास से पिस्टल, कारतूस और बाइक भी जब्त की गई है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई तेजीबाजार, बदलापुर, बक्शा थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने की।

नहर पुलिया के पास मंगलवार रात डेढ़ बजे चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो लोग आते दिखे, पुलिस ने रुकने को कहा। उन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। तो जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल को पुलिस ने गिरफ्तार करके जिला अस्पताल भर्ती कराया। उसकी पहचान सरौली थाना तेजीबाजार के रहने वाले राहुल यादव के रूप में हुई है। इसके ऊपर अयोध्या में पांच, जौनपुर में छह, बस्ती में एक मुकदमे दर्ज हैं। मौके से बदमाश के पास से 32 बोर पिस्टल, दो कारतूस, एक बिना नंबर की बाइक जब्त हुई। इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन


........................................

वर्जन ...

मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी पर 12 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। इसके पास से असलहा, कारतूस व बाइक बरामद की गई। उसके ऊपर हत्या व हत्या के प्रयास के कई संगीन मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-शैलेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed