फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The credibility of many BJP leaders was discounted, Dhananjay's increased political power

भाजपा के कई नेताओं की साख को लगा बट्टा, धनंजय की बढ़ी राजनीतिक ताकत

Sat, 03 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The credibility of many BJP leaders was discounted, Dhananjay's increased political power
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सफलता हासिल कर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत को साबित किया है। वर्ष 2012 से 2019 के बीच तीन बार विधानसभा और दो बार लोकसभा के चुनाव में असफल होने के चलते धनंजय सिंह के राजनीतिक भविष्य के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का यह चुनाव काफी अहम था। शासन सत्ता की ओर से कसे गए तमाम शिकंजों के बीच उन्होंने अपनी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह को निर्दल प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाकर एक बार फिर अपनी खोई हुई राजनीतिक ताकत को साबित किया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के इस चुनाव में भाजपा के कई नेताओं की प्रतिष्ठा जुड़ी थी। भाजपा ने जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट को सहयोगी दल अपना दल एस के कोटे में दी थी, लेकिन भाजपा की नीलम सिंह बागी उम्मीदवार के रूप में मैदान में थी। नीलम सिंह को महज 28 मतों से ही संतोष करना पड़ा। वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में पहली बार रारी से निर्दल विधायक चुने गए धनंजय सिंह वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में दोबारा रारी से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। वर्ष 2009 में जौनपुर सदर सीट से बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे और उसी साल उप चुनाव में रारी से अपने पिता राजदेव सिंह को विधायक बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। सांसद रहते हुए 2010 में हुए ब्लाक प्रमुख के चुनाव में कई ब्लाकों में उन्होंने अपने करीबियों को ब्लाक प्रमुख बनवाकर एक अलग राजनीतिक ताकत साबित किया था। बाद में 2012 और 2017 का विधानसभा चुनाव और 2020 में विधानसभा उप चुनाव , 2014 और 2019 के लोकसभा के चुनाव में उन्हें लगातार असफलता मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed