फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The country will remain indebted to the sacrifice of martyrs

Jaunpur News: शहीदों के बलिदान का ऋणी रहेगा देश

Sat, 28 Sep 2024 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
The country will remain indebted to the sacrifice of martyrs
जौनपुर। देश सुरक्षा में लगा जवान जब अपने प्राणों को न्योछावर कर देता है तो वह शहीद कहलाता है। ऐसे शहीदों का पूरा देश ऋणी हो जाता है। ये बातें शुक्रवार को सिरकोनी ब्लॉक के गोपीपुर गांव के शहीद राकेश सिंह के 20वें शहादत दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राकेश सिंह वर्ष 2004 में अरुणाचल प्रदेश के संजोई मीरपुर में ‘ऑपरेशन राइनो’ के दौरान शहीद हुए थे। शहीद शब्द जेहन में आते ही गर्व की अनुभूति होती है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह ने कहा कि हम लोग शहीद के सम्मान में जो भी करें वह कम है।एसडीएम सदर पवन सिंह ने कहा कि शहीद की कोई जाति नहीं होती। वह भारत मां का सपूत होता है। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा राकेश सिंह के नाम से प्राथमिक विद्यालय के लिए प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को रिटायर्ड सूबेदार मेजर जगदीश कुमार सिंह, इंद्रप्रकाश सिंह, डॉ. राजेश कुमार, कैप्टन अजीत पांडेय, रामसूरत यादव, मेजर केके सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों ने शहीद की पत्नी सरोज सिंह पुत्र सुधीर सिंह रोशन और दूसरे पुत्र अश्विनी सिंह (सैनिक) के साथ शहीद को पुष्पचक्र अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान आरती अखिलेंद्र सिंह ने की। संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed