फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The country needs to follow the Panchsheel path of Lord Buddha

Jaunpur News: देश को भगवान बुद्ध के पंचशील मार्ग पर चलने की जरूरत

Mon, 12 May 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The country needs to follow the Panchsheel path of Lord Buddha
जौनपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर जिलेभर में सोमवार को जगह-जगह जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने देश को भगवान बुद्ध के पंचशील मार्ग पर चलने की आवश्यकता बताई। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जयंती समारोह जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में मनाई गई। उपस्थित जनों ने भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का पुनः संकल्प लिया। इसके बाद गोष्ठी आयोजित कर उनके आदर्शों एवं विचारों को याद किया गया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि आज भी भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षाएं प्रासंगिक हैं।उनके विचारों पर चलकर जहां दुनिया के कई देश विकसित हो गए वहीं हमारे देश ने उनके विचारों को पूर्णता आत्मसात नहीं किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, ज़िला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, नैपाल यादव, राहुल यादव ने संबोधित करते हुए भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।जलालपुर : कस्बा स्थित मर्सी क्लब कार्यालय पर प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद हाशमी की अध्यक्षता में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिमा पर दीपक जलाकर पुष्य अर्पित करके जयंती मनाई गई। चेयरमैन हाशमी ने कहा कि भगवान बुद्ध के अनमोल वचन जीवन जीने की कला, प्रेम, शांति, और सत्य राह दर्शाते हैं। क्लब सदस्य रतन लाल मौर्या ने कहा कि बुद्ध का कहना था इंसान के कर्म उसके ही नहीं उसके आने वाली पीढ़ियों को भी प्रभावित करते हैं। क्लब की सदस्य सरिता देवी ने लोगों को त्रिसरण पंचशील के बारे में बताया। इस मौके पर पूर्व प्रधान शीतला प्रसाद यादव, क्लब अध्यक्ष भुल्लन भारती, कार्यालय प्रभारी दिलबहार, मुंगना देवी, संतोष मौर्या, महेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा-जौनपुर। प्रियदर्शी अशोक मिशन के तत्वाधान में सोमवार की सायं चार बजे भगवान बुद्ध की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ भंडारी रेलवे स्टेशन से निकली। यह शोभा यात्रा भंडारी रेलवे स्टेशन, अहियापुर मोड़, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलंदगंज चौराहा, जोगियापुर, कलेक्ट्री तिराहा, आंबेडकर तिराहा से बौद्ध विहार खरका कालोनी लाइन बाजार थाना के सामने समाप्त हुई। यहां पर बुद्ध मंदिर में पूजा अर्चना व विश्वशांति की मंगल कामना की गई।
विज्ञापन


दूधनाथ मौर्य द्वारा उपस्थित उपासको को बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील का पाठ कराया गया। साथ ही उपस्थित जन समुदाय को खीर दान कराते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। शोभा यात्रा में भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित झांकी एवं चित्र प्रदर्शित किया गया। धम्मप्रिय बंधु अपने हाथों में पंचशील झंडा लेकर पूरे शहर में बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्म शरणं गच्छामि, संघ शरणं गच्छामि का उद्घोष करते हुए चल रहे थे जिससे पूरा शहर बुद्धमय हो गया। इस अवसर पर शहर के कई स्थानों पर धम्म प्रेमियों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर प्रियदर्शी अशोक मिशन के अध्यक्ष रमेशचंद मौर्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, चेयरमैन के प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्य, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, कुंवर सिद्धार्थ मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन दूधनाथ मौर्य ने किया। कार्यक्रम प्रभारी डीसी दादा ने बुद्ध पूर्णिमा के कार्यक्रम को मिशन के तमाम साथियों के साथ मिलकर सकुशल पूर्वक संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed