फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The construction being done on the land of the Panchayat house was demolished by the revenue and police team

Jaunpur News: पंचायत घर की भूमि पर हो रहे निर्माण को राजस्व और पुलिस टीम ने ढहाया

Sat, 23 May 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The construction being done on the land of the Panchayat house was demolished by the revenue and police team
मीरगंज। ग्राम सभा कसेरवा में पंचायत घर की भूमि पर कब्ज़ा कर मकान बनाने की कोशिश को प्रशासन ने नाकाम कर दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। राजस्व अभिलेखों में 0.178 हेक्टेयर ग्राम पंचायत घर के खाते में दर्ज है। इस भूमि जरौना निवासी (हाल मुकाम कसेरवा) बृजमोहन और जयप्रकाश निर्माण करा रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इन दोनों व्यक्तियों को पूर्व में भी राजस्व लेखपाल और पुलिस टीम ने अवैध निर्माण करने से रोका गया था। इसके बावजूद मनमाने तरीके से काम जारी रखा। दिन में काम बंद रखने के बाद वे चोरी-छिपे रात के अंधेरे में निर्माण कार्य करा रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही शनिवार को राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से खड़ी की जा रही दीवारों और ढांचे को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। मौके पर तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, नायब तहसीलदार मो. हुसैन, कानून गो रवि प्रकाश वर्मा, लेखपाल अफजल, उपनिरीक्षक मुन्नीलाल कनौजिया, ग्राम प्रधान आजाद कुमार मौजूद रहे। तहसीलदार मछलीशहर रवि रंजन कश्यप ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed