फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Head constable of Machhlishahr police station caught taking bribe of 1500 rupees

दागदार हुई खाकी!: 1500 रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हेड कांस्टेबल, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Sat, 07 Sep 2024 09:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2024 09:21 AM IST
सार

जौनपुर जिले की मछलीशहर कोतवाली पर तैनात हेड कांस्टेबल 1500 रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया। एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने हेड कांस्टेबल को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Head constable of Machhlishahr police station caught taking bribe of 1500 rupees
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने शुक्रवार को मछलीशहर कोतवाली पर तैनात मुख्य आरक्षी (कंप्यूटर ऑपरेटर) रंजन कुमार गुप्ता को 1500 रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ कर हिरासत में लिया। उसके खिलाफ सिकरारा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। रातभर थाने में रख कर अगले दिन वाराणसी ले जाया जाएगा। आरोपी दीवान तीन साल पहले मड़ियाहूं कोतवाली से स्थानांतरित होकर मछलीशहर आया था। कार्रवाई से जिले भर के थानों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


यह है मामला
मछलीशहर कोतवाली के मुजार गांव निवासी अरशद अहमद ने भ्रष्टाचार निवारण टीम वाराणसी से फोन पर शिकायत की थी। कहा कि मछलीशहर कोतवाली पर तैनात मुख्य आरक्षी (कम्प्यूटर ऑपरेटर) रंजन कुमार गुप्ता उनके पासपोर्ट के आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के एवज में 1500 रुपये घूस मांग रहा है।
विज्ञापन


शिकायत पर शुक्रवार दोपहर 12.38 बजे एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक राजेश यादव, नीरज कुमार सिंह, राकेश बहादुर सिंह एक दर्जन सादी वर्दी में सिपाहियों के साथ कोतवाली परिसर के बाहर पहुंचे। टीम ने लिखित नंबर के 500 के दो और 100 रुपये के पांच नोट पर केमिकल लगाकर पीड़ित को दे रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित अरशद तय समयानुसार दीवान के पास पहुंचा, पीछे से चार पांच सिपाही सादी वर्दी में सिपाही भी आ गए। पीड़ित ने ज्यों ही दीवान के हाथों में नोट पकड़ाया पीछे खड़े सिपाही ने उन्हें दबोच लिया। अन्य अधिकारी भी तत्काल वहां पहुंच गए। उनको कमरे से बाहर लाकर हाथ धुलवाया तो पानी का रंग व हाथ लाल हो गया। टीम उन्हें लेकर सीधे सिकरारा थाने पहुंची और विधिक कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed