फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The city was jam-packed, people were troubled for hours

जाम से जकड़ा रहा शहर, लोग घंटों हुए परेशान

Mon, 25 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The city was jam-packed, people were troubled for hours
एक ओर पर्व के कारण शहर में लोगों की भीड़ बढ़ गई है, वहीं रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को दुकान व कार्यालय खुलने के कारण लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे शहर पूरे दिन जाम से फंसा रहा। लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे थे, इस दौरान लोगों समय से अपना काम नहीं कर पाए । कई को बिना सामान खरीदे ही वापस लौटना पड़ा, जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में जाम लगना तो आम बात है। लेकिन इन दिनों दीपावली करीब होने के कारण सामानों की खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ शहर में लग रही है। शहरवासियों के अलावा ग्रामीण इलाकों के लोग भी सामानों की खरीदारी करने आ रहे है। ऐसे में शहर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं रविवार को बंदी के बाद सोमवार को दुकानों व कार्यालयों के खुलने से स्थिति और भयावह हो गई। शहर में हर तरफ जाम ही जाम लगा रहा है। इस दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में शुमार ओलंदगंज, कोतवाली, सब्जीमंडी, लाइनबाजार, सुतहट्टी, भंडारी, चहारसू, सद्भावना, बदलापुर पड़ाव व कचहरी चौराहा आदि स्थानों पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। लोगों की भारी भीड़ लगने के कारण पूरे दिन जाम लगा रहा। हालत यह रही सड़कों की पटरियों तक पांव रखने की जगह नहीं बची थी। घंटों में जाम में फंसने के बाद लोग बाहर निकल पा रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि यातायात पुलिस को जाम नहीं लगने देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चौराहों व तिराहों पर लगे होमगार्ड व यातायात पुलिस कर्मियों को जाम लगने पर तत्काल हटवाने और किसी भी दशा में जाम नहीं लगने देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed