फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The city immersed in the celebration of independence, today the tricolor will be proudly hoisted

आजादी के जश्न में डूबा शहर, आज शान से लहराएगा तिरंगा

Sat, 14 Aug 2021 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
The city immersed in the celebration of independence, today the tricolor will be proudly hoisted
जौनपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में नगर पालिका की ओर से साफ सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। खास तौर से शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाले शाही पुल समेत ऐतिहासिक इमारतों की साफ सफाई कर उसे रंग बिरंगी विद्युत झालरों से सजा दिया गया है। नगर पालिका भवन पर भी भव्य सजावट की गई है। शहर से लेकर गांव तक आजादी का जश्न माने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, नगर पालिका, विकास भवन समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस लाइन में एसपी अजय साहनी सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण इलाके के स्कूल और कालेजों में भी आजादी का जश्न मनाने की तैयारी की गई है। इस बार कोविड-19 को देखते हुए स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। बच्चे भी स्कूल नहीं आएंगे। बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल परिसर में साफ सफाई कर नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। माध्यमिक और पीजी कालेजों में भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी की गई है। सामाजिक - साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था यमदग्निपुरम युवा सुधार संस्थान की ओर से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल, दूध और मिष्ठान का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed