फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The chain snatched from the neck of the married woman after injuring her with a pistol

तमंचे की मुठिया से घायल कर विवाहिता के गले से छीना चेन

Sat, 07 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The chain snatched from the neck of the married woman after injuring her with a pistol
बदलापुर। वाराणसी-लखनऊ फोरलेन पर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास शुक्रवार की देरशाम बाइक सवार बदमाशों ने एक विवाहिता के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के चुरावनपुर निवासी रवींद्र मिश्र खुटहन से अपनी बहन रागिनी को बाइक से लिवाकर घर आ रहे थे। जैसे ही सरोखनपुर गांव के पास फोरलेन हाइवे पर चढ़कर वह आगे बढ़े वैसे ही बाइक सवार दो बदमाश उन्हें ओवरटेक कर तमंचे की मुठिया से घायल कर पर्स छीन लिया। इसके बाद बहन के गले से दो तोले की सोने की चेन छीन भी लिया । जाते-जाते बाइक की चाभी भी छीनकर फरार हो गए। एक हजार रुपये नगद तथा आधार व एटीएम कार्ड भी था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह मौक पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये हैं। घटना के बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पीडि़त की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed