फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The bullies beat up the young man and broke his arm

Jaunpur News: दबंगों ने युवक को पीटकर हाथ तोड़ा

Wed, 29 Apr 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The bullies beat up the young man and broke his arm
नेवढ़िया (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के भवानीगंज बाजार में रविवार शाम सब्जी खरीदने गए एक युवक पर मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक का दायां हाथ टूट गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रेकवीपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे वह बाजार में था। इसी दौरान पुरानी रंजिश में गांव के ही एकलव्य सिंह, पिंटू सिंह, हर्ष सिंह, अनिकेत सिंह, धोनी सिंह और तिवरान निवासी घनश्याम तिवारी ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और ईंट से उन पर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागे पीड़ित का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि सभी छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed