फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The brother-in-law made a deal in two lakhs

दो लाख में देवर ने भाभी का कर दिया सौदा

Wed, 28 Aug 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
The brother-in-law made a deal in two lakhs
मुंगराबादशाहपुर/ जौनपुर। एक गांव के युवक ने बड़े भाई की पत्नी का देह व्यापार के दलालों से दो लाख में सौदा कर दिया। वह मंगलवार को भाभी को बहला फुसलाकर बेचने वाला था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका देवर दिल्ली में काम करता है। जबकि पति यहां एक फैक्ट्री में काम करता है। देवर एक पखवारे से घर आया है। महिला ने बताया कि 22 अगस्त को देवर दौलतिया मंदिर पर जन्माष्टमी दिखाने के बहाने उसे इटहरा गांव के पास हाईवे पर ले गया। वहां बाइक से मिले तीन युवकों ने उससे कहा कि तुम्हारी भाभी का सौदा हो जाएगा। इसके बाद तीनों खरीदने बेचने की बात एक दूसरे से करने लगे और मोबाइल से इसका वीडियो भी बनाया। महिला का आरोप है कि उसे शंका हुई लेकिन वह उस समय चुप रही। उसके बाद देवर उसे लेकर घर आया और कहा कि मंगलवार की सुबह नौ बजे रानीगंज पावर हाउस प्रतापगढ़ चलना है। मैं आपको मालामाल कर दूंगा। महिला ने यह जानकारी पति को दी। इसके बाद पत्नी को लेकर मंगलवार को वह थाने पहुंचा और घटना की जानकारी एसओ अनिल सिंह को दी। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय का कहना है कि पूछताछ में मामला सही पाए जाने पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed