फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The bridegroom asked for a gold chain during the ceremony of Khichdi, the girls took hostage

खिचड़ी की रस्म पर दूल्हे ने मांगी सोने की चेन, लड़की वालों ने बनाया बंधक

Tue, 30 Jun 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The bridegroom asked for a gold chain during the ceremony of Khichdi, the girls took hostage
खिचड़ी में दूल्हे ने मांगी चेन, घरातियों ने बनाया बंधक
विज्ञापन

- शाहगंज थाना क्षेत्र के नटौली गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहगंज। थाना क्षेत्र के नटौली गांव में आई बरात में खिचड़ी रस्म पर चेन व अंगूठी की मांग दूल्हे को भारी पड़ गई। समझाने के बाद भी जिद न छोड़ने पर कन्या पक्ष ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लाई। घंटों तक चली पंचायत के बाद मामला सुलझाकर दुल्हन की विदाई कराई गई।

खेतासराय के पारां कमाल गांव निवासी युवक की बरात सोमवार की शाम नटौली गांव में आई थी। रात में सकुशल विवाह हुआ। मंगलवार की सुबह खिचड़ी रस्म के दौरान दूल्हे ने सोने की चेन व अंगूठी की मांग की। कन्या पक्ष के लोगों के काफी समझाने बुझाने के बाद भी नहीं माना। इसकी खबर दुल्हन तक पहुंची तो उसने दहेज लोभी से शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की का निर्णय सुनते ही वर पक्ष के होश उड़ गए। बात बढ़ती देख रात में रुके दूल्हे के रिश्तेदार व दोस्त भी खिसक लिए। परिजनों ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बनाकर शादी में हुए खर्च की मांग करने लगे। गांव में किसी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर हमराहियों के साथ पहुंचे उप निरीक्षक महेश सिंह ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। बात न बनने पर दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे। दोपहर तक चली पंचायत के बाद मामला सुलझाया गया। उसके बाद दुल्हन की विदाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed