फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The boom of the railway gate broke due to collision with an auto, Intercity train stopped on the outer

Jaunpur News: ऑटो की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूटा, इंटरसिटी ट्रेन आउटर पर रुकी

Sun, 26 Oct 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The boom of the railway gate broke due to collision with an auto, Intercity train stopped on the outer
स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। गेट संख्या 55 एसपीएल पर बंद हो रहे फाटक में एक ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे फाटक का बूम टूट गया। घटना के कारण शाहगंज की ओर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को आउटर सिग्नल पर कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। गेटमैन की तत्परता से स्लाइडर लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। घटना सुबह लगभग 11:25 बजे की है। गेटमैन को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन की सूचना मिली, तो उसने फाटक बंद करना शुरू किया। इसी बीच चौराहे से दीदारगंज की ओर जा रहा एक ऑटो चालक जबरन फाटक पार करने की कोशिश करने लगा। ऑटो की टक्कर से फाटक का बूम टूट गया। उसी समय इंटरसिटी आउटर सिग्नल के पास पहुंच चुकी थी, जिसे तुरंत रोक दिया गया। गेटमैन ने फौरन बूम की जगह स्लाइडर लगाकर लाइन को सुरक्षित किया और ट्रेन को रवाना किया। सूचना पर स्टेशन अधीक्षक और शाहगंज से आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। आरपीएफ प्रभारी सुनील दिवाकर ने बताया कि ऑटो चालक अंकित गौतम को वाहन सहित हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed