फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The boom of the gate of Jaffarabad railway crossing broke, traffic affected for one hour

Jaunpur News: जफराबाद रेलवे क्रॉसिंग के फाटक का बूम टूटा, एक घंटे यातायात प्रभावित

Sun, 16 Mar 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The boom of the gate of Jaffarabad railway crossing broke, traffic affected for one hour
जफराबाद। जफराबाद रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार की शाम रेलवे फाटक (बूम) टूट गया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। चेन लगाकर किसी तरह वाहनों को नियंत्रित किया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम पांच बजे रेलवे क्रॉसिंग बंद था। दोनों तरफ से मालगाड़ी आ रही थी। गेट बंद किया जा रहा था। इसी दौरान बूम टूट कर लटक गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि बूम अपने से टूट गया। इससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। क्रॉसिंग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रेलवे कर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली, गेटमैन ने किसी तरह चेन लगाकर वाहनों को पास कराया। इसके बाद घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई और बूम की मरम्मत शुरू हुई। स्टेशन मास्टर मोहम्मद राशिद ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे दोनों तरफ से मालगाड़ी आ रही थी। गेट बंद करने के लिए बूम गिराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक बूम टूटकर लटक गया। सूचना मिलने पर करीब एक घंटे के भीतर मरम्मत करा दी गई। इस दौरान चेन के सहारे वाहनों को पास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed