फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of the girl who jumped in the Gomti river was found after 36 hours

गोमती नदी में कूदी युवती का शव 36 घंटे बाद मिला

Sun, 02 Oct 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The body of the girl who jumped in the Gomti river was found after 36 hours
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर रामेश्वर गांव के पास शनिवार की सुबह गोमती नदी से एक युवती का शव बरामद किया गया। उसकी शिनाख्त जौनपुर के कालीकुत्ती उमरपुर निवासी रोशनी (19) के रूप में हुई।
विज्ञापन

रोशनी 29 सितंबर की रात में पुल से गोमती नदी में कूद गई थी। पुलिस ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिवार के लोग भी खोज में लगे थे। घटना के करीब 36 घंटे बीतने के बाद शनिवार की सुबह जफराबाद क्षेत्र के कुछ युवक जो सेना भर्ती की तैयारी कर करते हैं वह राजेपुर रामेश्वर गांव के पास नदी में शव उतराया हुआ देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। और परिवार के लोगों को सूचना दी। जिस स्थान पर शव बरामद हुआ वह स्थान सद्भावना पुल से करीब 20 किमी दूर है।जलालपुर थाने के उप निरीक्षक सदन कुमार ने बताया कि शव जौनपुर शहर कोतवाली के कालीकुत्ती (उमरपुर)के विजय कुमार सोनकर की पुत्री रोशनी सोनकर का बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed