फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a youth preparing for police recruitment was found hanging from a noose

Jaunpur News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक का फंदे से लटकता मिला शव

Tue, 15 Jul 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth preparing for police recruitment was found hanging from a noose
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मतापुर मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक युवक का फंदे से शव लटकता मिला। वह पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसके मोबाइल के काॅल डिटेल के आधार पर मामले की पड़ताल में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि नेवढि़या के जूडपुर गांव निवासी विपिन यादव(22) पुत्र विजय यादव शहर के लाइन बाजार थाना के मतापुर में किराए के कमरे में रहता था। वह यूपीपी भर्ती की तैयारी कर रहा था। सोमवार की सुबह उसका दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी अंदर से आवाज नहीं आई। इस पर आसपास के लोगों ने खिड़की से देखा तो विपिन का शव छत पर लगे चुल्ले से फंदे पर लटक रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसकी मौत कैसी हुई है। संभावना है कि घटनाक्रम रविवार रात का है, लोगों को जानकारी सुबह हुई। प्रेम प्रसंग की बात काॅल डिटेल की जांच के बाद ही कही जा सकती है। शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

घर का होनहार बेटा था विपिन-नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के जुड़पुर गांव निवासी विपिन की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। घर पर दादा राजनाथ और दादी महदेई का रो-रोकर बुरा हाल है। दादा ने बताया कि होनहार विपिन यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। माता-पिता समेत पूरे परिवार को उससे काफी उम्मीदें थी। पिता विजय मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते हैं। दो भाइयों में बड़ा बेटा विपिन था और छोटा विकास है। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही परिवार की जिम्मेदारी विपिन संभाल लेगा। विपिन के माता-पिता मुंबई से घर के लिए निकल गए है। होनहार विपिन की मौत ने परिवार के साथ आसपास के लोगों को भी झकझोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed