फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The BJP hates people from tribal and backward communities: Rajendra Pal

आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों से नफरत करती है भाजपा : राजेंद्र पाल

Sat, 04 Jul 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The BJP hates people from tribal and backward communities: Rajendra Pal
पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौ
जौनपुर। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भाजपा दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों से नफरत करती है। सरकार हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के नाम पर चंदा वसूल कर चढ़ावे की चोरी की जा रही है। इससे देश को शर्मसार हो रहा है। शुक्रवार को नगर के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि देश संगठित लुटेरों के चंगुल में फंस गया है। विधायक चुराए जा रहे हैं, विपक्षी पार्टियों की चुनी हुई सरकारें चुराई जा रही हैं, जनता के वोट चुराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार नौजवानों के भविष्य को बर्बाद कर रही है। सरकार जानबूझकर पेपर लीक करा रही है, देश में अब तक नीट सहित 100 के करीब पेपर लीक हुए हैं। पेपर लीक का पूरा सिंडिकेट भाजपा से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के साथ संवाद कर सरकार के पेपर लीक नीति के खिलाफ बड़ा आंदोलन कर रहे हैं। विधान सभा चुनाव को लेकर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा।
फिरका-परस्त अवसरवादी ताकतों को जनता के सहयोग से सत्ता से बाहर करेगा। भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर गरीबों, कमजोरों और दलितों के घरों को रौंद रहा है, प्रदेश में अपराध चरम पर है। सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है, अपराध चरम पर पहुंच गया है।
जौनपुर सदर के पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि देश का छात्र और नौजवान नरेंद्र मोदी सरकार की लूट नीति के खिलाफ सड़क पर उतर चुका है। शाह और तानाशाह की निरंकुशता से भारत का संविधान और लोकतंत्र का रोज चीरहरण हो रहा है।

राहुल गांधी की तरफ देश की जनता आशा भरी नजरों से देख रही है, महंगाई और बेरोजगारी का दंश झेलते-झेलते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed