{"_id":"6813be8fe1e6615870044377","slug":"the-bjp-government-is-constantly-disregarding-the-constitution-priya-saroj-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-133613-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार लगातार संविधान की अवहेलना कर रही : प्रिया सरोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार लगातार संविधान की अवहेलना कर रही : प्रिया सरोज
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन पर करणी सेना द्वारा किए हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को सपा ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को सौंपा। साथ ही करणी सेना के अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की है।
मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार लगातार बाबासाहब के संविधान की अवहेलना करते हुए पीडीए समाज के लोगों का खुला उत्पीड़न कर रही है। ऐसे में ये न्याय का राज स्थापित नहीं कर सकते। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जिस तरह से लगातार हमारे नेता और सांसद को लक्ष्य कर हमला किया जा रहा है कहीं न कहीं ऐसे अराजक तत्वों को सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। आज पीडीए समाज की एकजुटता जागरूकता की जरूरत है तभी हम प्रभुत्ववादियों से पीडीए समाज को संविधान प्रदत्त अधिकार, सुरक्षा दिला सकते हैं। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारों की कार्यप्रणाली से बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान और संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान खतरे में है। इस दौरान धरना सभा को विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, पंकज पटेल, पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जयहिंद यादव, दीपचंद राम, श्यामबहादुर पाल, पूनम मौर्य, अनवारूल हक गुड्डू, रत्नाकर चौबे, श्यामनारायण बिंद, शर्मिला यादव राजनाथ यादव, रुखसार अहमद, राजेश यादव, श्रवण जायसवाल आदि लोग रहे। धरना सभा का संचालन जिलला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।