{"_id":"600714af8ebc3e31953688a1","slug":"the-bike-rider-took-the-girl-with-a-bluff","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः झांसा देकर बालिका को ले गए बाइक सवार, घण्टों बाद भी नहीं लौटने पर घरवालों ने लगाया अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः झांसा देकर बालिका को ले गए बाइक सवार, घण्टों बाद भी नहीं लौटने पर घरवालों ने लगाया अपहरण का आरोप
Tue, 19 Jan 2021 10:49 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
जौनपुर जिले के मछलीशहर नगर के गोलामंडी से मंगलवार की रात बाइक सवार दो युवक झांसा देकर दस वर्षीय बालिका को अपने साथ ले गए। घण्टों बाद भी बालिका के न लौटने पर परिवार वालों के खोजबीन की, मगर कहीं पता नहीं चला। अपहरण की आशंका जताते हुए घरवालों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस बालिका की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
गोलामण्डी निवासी राजकुमार के घर मंगलवार की रात करीब साढ़े 7 बजे एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। घर पर राजकुमार की पत्नी और बेटी मुस्कान (10) थीं। बाइक सवारों ने राजकुमार के बारे में पूछताछ की तो पत्नी ने आसपास ही होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
पिता तक ले पहुंचाने के लिए बाइक सवार युवक मुस्कान को अपने साथ ले गए। काफी देर बाद भी मुस्कान नहीं लौटी। पिता के घर आने पर जब मां ने जानकारी दी तो वह सन्न रह गए। पहले तो घरवालों ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन कहीं पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन
कस्बा इंचार्ज संतोष शुक्ला का कहना था कि बालिका की तलाश की जा रही है। घरवाले अभी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।