फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   the base of bsp and sp is decreasingः pankaj

‘सपा और बसपा के अस्तित्व पर मंडरा रहा संकट’

Wed, 28 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
the base of bsp and sp is decreasingः pankaj
भाजपा की क्षेत्र बैठक एवं युवा सम्मेलन में मंचासीन अतिथि।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और युवा सम्मेलन के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि जनता के बीच भाजपा की साख तेजी से बढ़ रही है। विधानसभा चुनाव के लिए संगठन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में पार्टी युवाओं को प्राथमिकता देगी। मंगलवार को डाक बंगला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बातें कही।
विज्ञापन


कहा कि सपा और बसपा अस्तित्व बचाने के  लिए पूरी ताकत झोक रही हैं। विधानसभा चुनाव में इनकी दाल नहीं गलेगी। युवा सम्मेलन के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि किसान रैली निकालने वाली कांग्रेस का कभी किसानों से कोई लगाव नहीं रहा है। चुनाव के दौरान किसानों की याद आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आएगी। युवाओं के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से युवा सम्मेलन का आयोजन सभी जिलों में किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद राम चरित्र निषाद, दिनेश सिंह बब्बू, ब्रह्मदेव मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, राजवीर दुर्गवंशी, सतीश सिंह, सुधांशु सिंह, नीरज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


युवा करेंगे प्रदेश में परिवर्तनः भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र की समीक्षा बैठक और युवा सम्मेलन की तैयारी बैठक का आयोजन शहर के शाश्वत वाटिका में हुआ। जिसमें युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ उन्हें समाज का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रदेश के सभी जिलों में युवा सम्मेलन का आयोजन होना है। सम्मेलन में युवाओं को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने के साथ नेतृत्व करने की नसीहत दी गई। सम्मेलन में 15 जिलों के प्रभारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा की भाजपा का ध्यान प्रदेश में युवा शक्ति पर केंद्रित है। युवाओं को जोड़कर ही प्रदेश में परिवर्तन लाना है।  उन्होंने कहा की राजनीति सिर्फ  सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं है बल्कि बदलाव का माध्यम है। बदलाव ऐसा की जो सकारात्मक परिणाम दे। प्रदेश महामंत्री व युवा सम्मेलन के प्रभारी पंकज सिंह ने कहा की युवा सम्मेलन को सफ ल बनाने के लिए नौजवानों में उत्साह है। यही उत्साह प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है।  रोजी रोजगार का सपना दिखाकर युवाओं को धोखा दिया है। प्रदेश में परिवारवाद का विकास हो रहा है। बैठक को राष्ट्रीय युवा मोर्चा प्रभारी प्रदुम्न और मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद ने भी संबोधित किया।

 
इससे पहले बैठक का शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, सम्मेलन प्रभारी पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में  प्रदेश संयोजक मुकुल उपाध्याय,  प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, काशी प्रांत के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर, क्षेत्रीय महामंत्री राम चन्द्र मिश्र, मोहितोश नारायण, इन्द्रेश, दुर्गेश, योगेश सिंह, रणन्जय सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, संदीप तिवारी, पंकज मिश्र, पुष्पराज सिंह, गिरीश यादव, अमित कुमार सिंह, राजवीर दुर्गवंशी सहित काशी क्षेत्र के सभी जिलों के जिला संयोजक, सह संयोजक, मंडल संयोजक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed