फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The audience was mesmerized by the songs of Alha Samrat Faujdar

Jaunpur News: आल्हा सम्राट फौजदार के गीतों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

Thu, 24 Jul 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The audience was mesmerized by the songs of Alha Samrat Faujdar
मुंगराबादशाहपुर। रायपुर चौराहे पर कांवड़ियों के स्वागत में भक्ति संगीत व आल्हा सम्राट गायक फौजदार सिंह की रोचक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की मनोहर झांकी आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता मनोज द्विवेदी, सपा नेता पंकज मिश्रा, सर्व वैश्य समाज सलाहकार आलोक गुप्ता पिंटू, उदय प्रताप सिंह, अतुल तिवारी, अभिषेक शुक्ला व सौरभ तिवारी ने भगवान शिव की आरती उतारकर की। आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने मांडवगढ़ की लड़ाई, इंदल हरण व पलक बुखारा नैनागढ़ की लड़ाई का वर्णन सुनाया। मंच पर राजपूताना वेश धारण किए हाथ में तलवार लिए आल्हा सम्राट पहुंचे तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। आधुनिकता की दौड़ में विलुप्त हो रही लोक गायिकी पर चिंता जाहिर की। कार्यक्रम में मां शारदा ग्रुप जौनपुर की गायिका प्रिया तिवारी द्वारा प्रस्तुत बम बम बोल रहा है काशी..., भोला को भाई ना लड्डू ना पेड़ा, भांग कहां से लावे भोला मानत नाही... भक्ति गीतों पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक डॉ. सिंटू आनंद द्वारा सावन में जल भर के चलेला कांवड़िया रे...., बम-बम लहरी, ओम शिव लहरी, सब गाईए अगड़ बम शिव लहरी, अगड़ बम शिव लहरी....शिव तांडव गीत पर लोग झूम उठे। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष पंकज मिश्रा, देवी शंकर पांडेय, अध्यक्ष अतुल तिवारी, राकेश गोस्वामी, आलोक गुप्ता पिंटू, बृजेश सिंह, कैलाश चंद्र तिवारी, शैलेश सिंह, विनोद मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, दयाराम सरोज आदि मौजूद रहे। संचालन सौरभ तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed