{"_id":"58b08bdd4f1c1b8716b25746","slug":"the-attack-on-the-jeep-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप चालक पर किया जानलेवा हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप चालक पर किया जानलेवा हमला
jaunpur
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव के पास शुक्रवार को बदमाशों ने एक जीप चालक पर जानलेवा हमला किया। जीप में सवार यात्री और आस पास के लोग बचाव के लिए आगे आए तो हमलावर फरार हो गए। सरिया और डंडे से किए गए हमले में चालक लहूलुहान हो गया। उसकी गंभीर हालत देख डाक्टर ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के तिलौरा गांव निवासी पंधारी लाल (40) प्राइवेट जीप चलाता है। दोपहर मे वह कस्बे से सवारी लेकर बंधवा बाजार जा रहा था।
कोटवा गाँव के समीप चार लोगों ने हाथ देकर जीप रोक लिया। जीप के रूकते ही सीरिया और डंडे से चालक पंधारी लाल की पिटाई शुरू कर दी। सिर में गंभीर चोट आने से वह अचेत हो गया। जीप में सवार यात्री और आस पास के लोग बचाव के लिए आगे आए तो हमलावर दो बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल मे पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि चालक पंधारी लाल एक चचेरा भाई पशु तस्करों के साथ रहता है।
देर रात मे अपने कई साथियों के साथ घर आता जाता रहता है और नशे मे हंगामा करता है। इसी का विरोध करने पर वह बीते 20 तारीख को अपने ही सगे भाई अमृतलाल पर भी हमला करवाया था जिसमें उनका पैर टूट गया था। घायल जीप चालक पंधारी लाल की पत्नी कौशिल्या ने बताया कि गुरुवारको धारदार हथियार से वार कर दिया था जिससे उनका कान कट गया।
विज्ञापन
एएसपी ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।