फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The assailants ran away with 1.55 lakhs by dropping 10-10 notes

10-10 के नोट गिराकर 1.55 लाख ले भागे उचक्के

Thu, 02 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
The assailants ran away with 1.55 lakhs by dropping 10-10 notes
शहर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह पुलिस चौकी के बगल में दस-दस के कुछ नोट गिराकर तीन उचक्के 1.55 लाख रुपये से भरा बैग ले भागे। हालांकि उचक्के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां स्थित नवीन सब्जी मंडी में रामदयालगंज निवासी व्यापारी ज्ञानचंद अग्रहरि आलू की आढ़त चलाते हैं। ज्ञानचंद 31 अगस्त की दोपहर करीब सवा दो बजे अपनी कार से नवीन सब्जी मंडी से निकले थे। सिपाह पहुंचने पर पुलिस चौकी के बगल कार खड़ी कर फल खरीदने लगे। इस दौरान उनकी कार लॉक थी। फल लेने के बाद वह गाड़ी की ओर चले। इस दौरान तीन लड़कों ने कार की गेट के समीप 10-10 रुपये के तीन-चार नोट गिरा दिए थे। ज्ञानचंद्र के कार की गेट को अनलॉक करते ही लड़कों में एक ने कहा- अंकल जी आपका पैसा नीचे गिर गया है। इसपर वह नीचे झुककर 10-10 रुपये के नोट उठाने लगे। तभी लड़कों में से एक पिछले गेट को खोलकर सीट पर रखा बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित के मुताबिक बैग में एक लाख पचपन हजार रुपये थे। उन्होंने घटना के संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी है, जिसमें तीन लड़के देखे गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed