फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The assailants crossed the cash and jewelery from the bag of the female passenger

उचक्कों ने महिला यात्री के बैग से नगदी व आभूषण किया पार

Wed, 22 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The assailants crossed the cash and jewelery from the bag of the female passenger
बोलेरो से यात्रा के दौरान महिला के बैग से उचक्कों ने 10 हजार रुपए सहित तीन लाख से अधिक मूल्य के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली द्ग दी है।
विज्ञापन

नगर के शाहपंजा मुहल्ला निवासी रीता देवी पत्नी संजय सोमवार की रात अम्बेडकर नगर से शाहगंज आने लिए प्राइवेट बोलेरो पर सवार हुई। चालक ने महिला का बैग पिछली सीट रख उसे बीच की सीट पर बैठा दिया। पिछली सीट पर सवार अज्ञात उचक्कों ने महिला के बैग खोलकर उसमें रखा दस हजार नगदी समेत तीन सोने की अंगूठी, एक कान की बाली, मंगलसूत्र, चूड़ी व हार पर हाथ साफ कर दिया। शाहगंज पहुंची जहां संदेह होने पर महिला ने बैग चेक किया तो नगदी सहित आभूषण गायब मिला। महिला के मुताबिक उसके बैग में तीन लाख रुपए से अधिक के आभूषण थे। भुक्तभोगी महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed