फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The anarchists who entered the procession beat up the baraatis

बरात में घुसे अराजकतत्वों ने बरातियों से की मारपीट

Tue, 07 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The anarchists who entered the procession beat up the baraatis
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक व्यक्ति के पुत्री की शादी में आई बारात में कई अज्ञात अराजकतत्व घुस गए। डीजे पर डांस करने को लेकर अराजकतत्वों ने बरातियों को मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी फरार हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने अपनी मौजूदगी में विवाह को संपन्न कराया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में सोमवार को देर रात शंभूनाथ की पुत्री की शादी थी। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भैसिंगपुर भुइली से बारात आई हुई थी। बराती डीजे पर डांस करते हुए कन्या पक्ष के द्वार पर आ रहे थे। इस दौरान कई अज्ञात अराजकतत्व बरातियों के झुंड में घुस गए और डांस करने लगे। बरातियों ने उन्हें साथ में डांस न करने के लिए रोका जिस पर वह बरातियों से भीड़ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस आने की सूचना पर अज्ञात अराजकतत्व मौके से फरार हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भोर में पांच बजे तक विवाह संपन्न होने तक रुकी रही। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अज्ञात अराजकतत्वों ने बरात में घुसकर मारपीट की थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed