फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The ambulance was vandalized when the oxygen ran out, the ambulance was going to Prayagraj with a patient from Mau 

जौनपुर : ऑक्सीजन खत्म होने पर एंबुलेंस में तोड़फोड़,  मऊ से मरीज लेकर प्रयागराज जा रही थी एंबुलेंस

Mon, 26 Apr 2021 09:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Apr 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
The ambulance was vandalized when the oxygen ran out, the ambulance was going to Prayagraj with a patient from Mau 
जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर में मरीज को ले जाने के दौरान ऑक्सीजन ख़त्म होने के विरोध में परिजनों द्वारा चालक को मारपीट कर तोड़ी गई एम्बुलेंस। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर में मरीज को लेकर प्रयागराज जा रही एंबुलेंस में आक्सीजन खत्म हो जाने से नाराज परिजनों से बचने के लिए चालक ने एंबुलेंस को पालिका कार्यालय के सामने छोड़ कर भाग निकला। गुस्साए परिजनों ने एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की। बाद में किसी दूसरे वाहन से मरीज को प्रयागराज ले गए ।

विज्ञापन


मऊ जनपद से किसी गंभीर मरीज को लेकर एंबुलेंस चालक प्रयागराज के लिए निकला था। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के निकट एंबुलेंस का ऑक्सीजन खत्म हो गया। ऑक्सीजन के अभाव में मरीज की तकलीफ बढ़ गई। मुंगराबादशाहपुर पहुंचते-पहुंचते परिजन आक्रोशित हो उठे। एंबुलेंस चालक से मारपीट करने लगे। नगर पालिका कार्यालय के सामने मौका पाकर चालक एंबुलेंस को बीच सड़क पर ही खड़ी कर भाग निकला। चालक के भागने के बाद आक्रोशित मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस का कहना है मामले की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed