फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The administrative team reached the village in the case of the death of a youth due to thresher

Jaunpur News: थ्रेसर से युवक की मौत के मामले में गांव पहुंची प्रशासनिक टीम

Fri, 17 Apr 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The administrative team reached the village in the case of the death of a youth due to thresher
बरसठी (जौनपुर) । थानाक्षेत्र के भदरांव गांव में रह रहे एक युवक की पड़ोसी गांव में थ्रेसर हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बृहस्पतिवार को कार्यालय पहुंचकर धरना देने की तैयारी कर रहे वनवासी परिवार को बुलाकर सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। नौ अप्रैल को मृतक मुलायम बनवासी की पड़ोस के गांव में ट्रैक्टर-थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेसर में फंस जाने से मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक मूलतः भदोही जिले के बनकट बहरैची का निवासी था लेकिन पिछले करीब पांच वर्षों से भदरांव गांव में अपनी ससुराल में रह रहा था। मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा था। कार्रवाई में देरी से नाराज होकर बृहस्पतिवार को सुबह वह पीड़ित परिवार के साथ डीएम की गाड़ी के सामने धरने पर बैठने पहुंचे लेकिन इससे पहले ही जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को बुलाकर वार्ता की। फिर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, भूमि आवंटन, विधवा पेंशन सहित सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जाए। डीएम के निर्देश के बाद दोपहर तक एसडीएम मड़ियाहूं नवीन कुमार पुरी टीम के साथ भदरांव गांव पहुंच गए। उनके साथ लेखपाल, ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधीनस्थों को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि मृतक मुलायम बनवासी मजदूरी कर अपनी पत्नी पूजा और दो वर्षीय एक मासूम का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी गर्भवती भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed