फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The administration will not intervene on private land

निजी भूमि पर प्रशासन नहीं करेगा हस्तक्षेप

Sat, 02 May 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 02 May 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
The administration will not intervene on private land
नगर पालिका टाउन हाल परिसर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को आयोजित व्यापारी पंचायत में नगर के व्यापारियों की समस्या पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


 जिला प्रशासन की ओर से हटाए जा रहे अतिक्रमण में व्यापारियों से सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया गया। ईओ ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी निजी भूमि पर प्रशासन किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेगा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जावेद अजीम ने व्यापारियों की तरफ  से सात सवाल जिला प्रशासन से पूछा। ईओ संजय शुक्ला ने उनके सवालों का जवाब दिया। ईओ ने बताया कि किसी की निजी जमीन पर प्रशासन कोई हस्तक्षेप नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


 करेगा। अगर प्रशासन को आवश्यकता होगी तो वह मिल बैठकर बात करके  समस्या का हल निकालेगा। नजूल जमीनों के संबंध में जो भ्रम है कि जिला प्रशासन पूरी तरह से नजूल लैंड को खाली कराएगा यह पूरी तरह से गलत है।

 जितनी भूमि से काम चल जाएगा उतने से ही शहर को सुसज्जित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापारी इस बात का ध्यान रखें की उनका नुकसान नहीं होने पाए।

 विवेक सिंह, आलोक सेठ ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी और प्रशासन के बीच सामंजस्य बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष मेनका सिंह ने कहा कि महिला उद्यमी किसी भी समय वार्ता कर सकती हैं। कार्यक्त्रस्म संयोजक अनवारूल हक गुड्डू ने सहयोग के लिए आभार जताया।

 इस मौके  पर अशोक साहू, संजय केडिया, मदन लाल अग्रहरि, प्रदीप सिंह, मो. दानिश, सुबाष अग्रहरी, शिव कुमार साहू, ज्ञान जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, मुन्ना मौर्य, हेम सिंह, नीतिन सेठ, जमाल वासित खान, इरफान मंसूरी,


 सुनील गुप्ता, आलम, अमरनाथ मोदनवाल, जावेद खान, गुलजारी लाल साहू, हनीफ अंसारी, विकास शर्म, अशोक मौर्य, पप्पू हरलालका, राजू जायसवाल, सर्वेश मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन शिव कुमार साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed