{"_id":"693db9ed2035176c330fcb04","slug":"the-640-crore-road-project-remains-incomplete-due-to-the-failure-to-construct-a-231-metre-flyover-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-146053-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 231 मीटर फ्लाईओवर का निर्माण न हो पाने से 640 करोड़ की सड़क परियोजना अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 231 मीटर फ्लाईओवर का निर्माण न हो पाने से 640 करोड़ की सड़क परियोजना अधूरी
विज्ञापन
जंघई बाईपास पर ठप पड़ा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य। संवाद
विभाष चंद्र यादव
मीरगंज। मछलीशहर से भदोही को जोड़ने वाली 640 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना केवल 231 मीटर फ्लाईओवर के निर्माण न हो पाने के कारण अधूरी है।
निर्माण कार्य में लगे अधिकारी रेलवे के बड़े अफसरों का 15 दिनों से चक्कर काट रहे हैं। इस फ्लाईओवर के पूर्ण होते ही मछलीशहर से भदोही हाईवे का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। जंघई बाजार फाटक में लगने वाले घंटेभर के जाम से निजात मिलेगी।
मछलीशहर से भदोही तक सड़क परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एनएच-731 बी मछलीशहर-वाराणसी को जोड़ने का निर्णय लिया। नवंबर 2023 में इसके लिए काम शुरू हुआ। मछलीशहर से दुर्गागंज मार्ग को जोड़ दिया गया। जंघई के आसपास आठ किमी का बाईपास बनाया गया है। यह बाईपास जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ लखनऊ और प्रयागराज जाने रेलवे लाइन से होते हुए गुजर रहा है। जहां पर 231 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाना है।
इसके लिए हाईवे के दोनों तरफ से काम पूरा हो चुका है। केवल रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्सा का काम होना बाकी है।
यह कार्य तभी हो सकता है जब रेलवे की अनुमति होगी। इसके लिए नेशनल हाईवे के अधिकारी रेलवे कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, क्योंकि रेलवे लाइन के ऊपर गार्डर लॉन्चिंग का काम होना है।
विज्ञापन
यह काम तभी हो सकता है, जब रेलवे की ओर से ब्लॉक दिया जाएगा, क्योंकि इस स्थान से होकर एक्सप्रेस और पैसेंजर मिलाकर 62 ट्रेनें गुजरती हैं। यहां फ्लाई ओवर बनने से से जंघई बाजार के फाटक नंबर 51बी पर लगने वाला जाम समाप्त हो जाएगा। जहां इस समय भी लोग घंटे भर वाहन लेकर कतार में खड़े नजर आते हैं, इसके कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
एनएच के अवर अभियंता ओपी प्रसाद ने बताया की 15 दिन से कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोग रेल मंत्रालय पर अनुमति के लिए चक्कर लगा रहे हैं।