फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   TGT will be held in two shifts on June 3 and 4 at 20 centers.

Jaunpur News: तीन और चार जून को 20 केंद्रों पर दो पालियों में होगी टीजीटी

Tue, 02 Jun 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
TGT will be held in two shifts on June 3 and 4 at 20 centers.
जौनपुर। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा-2026 के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों पर 3 और 04 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित होने वाली टीजीटी परीक्षा के लिए सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सभी मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी बनाए रखेंगे। बैठक में परीक्षा कार्य में तैनात सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों, उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 तथा आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा अवांछित गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी परमानंद झा, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा परीक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed