फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Terror of gamblers in Mungarabadshahpur questions raised due to lack of police action

Jaunpur: मुंगराबादशाहपुर में जुआरियों का आतंक, पुलिसिया कार्रवाई न होने से खड़े हुए सवाल

Thu, 31 Oct 2024 02:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 31 Oct 2024 02:44 PM IST
सार

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में जुआरी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। आलम ये है कि जुआ खेलने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पुलिसिया कार्यशैली सवालों के घेरे में है। पुलिस इस पूरे मामले पर अभी तक कोई कदम नहीं उठा रही है और जनता अपनी परेशानी जाहिर कर रही है।

विज्ञापन
Terror of gamblers in Mungarabadshahpur questions raised due to lack of police action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतहरिया मुंगराबादशाहपुर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में दीपावली पर्व पर जुए का फड़ सजने लगा है। दिवाली पर जुआ खेलने वाले जुआरियों व नशेड़ियों का बोलबाला बढ़ गया है। जनता की शिकायत के बावजूद अभी तक पुलिसिया कार्रवाई न होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।जा

विज्ञापन


नगर में नई बाजार, पकड़ी, शराब के ठेके के पास, झड़ियावा तालाब, गजराजगंज, गुड़ाही आदि स्थानों पर जुआ होने लगा है। इसी प्रकार क्षेत्र के सतहरिया, पुरऊपुर, रायपुर, मधुपुर, सुरजा का पूरा आदि गांवों में भी जुआ बिना रोक टोक के खेला जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मानें तो नगर में तीन दिनों से कुछ स्थानों पर पुलिस के संरक्षण में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजनाथ यादव, धर्म राज, सालिकराम पटेल, रामनाथ यादव, बाबूलाल, रामकरण यादव आदि ने जिला प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत थाना प्रभारी संतोष कुमार पाठक ने बताया कि जुआ खेलने वालों की खैर नहीं है। अगर कोई भी जुआ खेलते पकड़़ा जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed