फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tension situation in Kathari over land dispute, force deployed

भूमि विवाद को लेकर कटहरी में तनाव की स्थिति, फोर्स तैनात

Sat, 24 Sep 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tension situation in Kathari over land dispute, force deployed
केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कटहरी गांव में बृहस्पतिवार की शाम दो पक्षों की विवादित भूमि के मसले को हल करने पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार होना पड़ता था। दूसरे दिन भी यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। शुक्रवार को पहुंचे कुछ पुलिस कर्मियों से महिलाओं की नोकझोंक हुई। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव में एक विवादित भूमि पर शंकर सरोज और वीरेंद्र सरोज के बीच मुकदमा चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उपजिलाधिकारी माज अख्तर ने उसे जबरदस्ती खाली कराने का प्रयास किया। जब विरोध किया गया तो मामला बिगड़ गया। बृहस्पतिवार को जब राजस्व अधिकारी पहुंचे थे तभी पत्थरबाजी शुरू हो गई। कुछ महिलाओं ने तो मड़हे को भी फूंक दिया। ऐसे में तनावपूर्ण स्थिति देखकर पुलिस और राजस्व अधिकारी वापस चले गए। शुक्रवार को पुन: जब पहुंचे तो पत्थरबाजी हुई। इसमें रामबहादुर और अशोक के घर पर लगा सीमेंट का शेड टूट गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद अधिकारी पुन: वापस चले आए। उधर, ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत किया है। उनका कहना है कि एसडीएम जबरदस्ती कर रहे हैं। घर में घुसकर मारपीट की गई है। इस संबंध में सीओ गौरव शर्मा ने कहा कि गांव में माहौल शांत है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed