{"_id":"685af385fe7331e15c019464","slug":"tender-lineman-gets-untrained-people-to-work-on-11000-volt-line-video-goes-viraltender-lineman-gets-untrained-people-to-work-on-11000-volt-line-video-goes-viral-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-136375-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: निविदा लाइनमैन अनट्रेंड से कराते हैं 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: निविदा लाइनमैन अनट्रेंड से कराते हैं 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम, वीडियो वायरल
विज्ञापन
- वीडियो वायरल होने पर एसडीओ ने लिया मामले का संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरईपार। बिजली फॉल्ट ठीक करने को लेकर मछलीशहर विद्युत उपकेंद्र के बरईपार फीडर रामपुर कटाहित गांव में निविदा लाइनमैन खुद न काम करके अपने साथ रहने वाले एक अप्रशिक्षित प्राइवेट लाइनमैन से 11 हजार वोल्ट पर काम करा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसडीओ ने संज्ञान लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन लाइनमैन अप्रशिक्षित व्यक्तियों को बिजली के खंभों पर चढ़ाकर कार्य करा रहे हैं। इससे पूर्व में एक अप्रशिक्षित लाइनमैन की जान जा चुकी है, जबकि दो के हाथ काटने पड़े हैं।
.....................................
केस 1 :-अप्रशिक्षित प्राइवेट लाइनमैन के रूप में बिजली का काम करते समय से पिछले साल मछलीशहर कोतवाली के अढनपुर गांव में तेजीबाजार थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी सतीश मिश्रा की बिजली ठीक करते हुए मौत हो गई थी।
...................................
केस 2 :- सुजानगंज थाना क्षेत्र के दारुनपुर गांव निवासी टिंकू श्रीवास्तव का बिजली ठीक करते हुए झुलस जाने से एक हाथ की हथेली काटनी पड़ी थी। यह भी अप्रशिक्षित लाइनमैन था।
विज्ञापन
.................................
केस थ्री :- मछलीशहर थाना क्षेत्र के शहिजदपुर गांव निवासी बृजेश पांडेय गांव में प्राइवेट लाइनमैन के रूप में काम करता था, बिजली बनाते वक्त करंट आ जाने से दुर्घटना में एक हाथ काटना पड़ा था।
.............................
वर्जन
वायरल वीडियो की जांच करके विधिक कारवाई की जाएगी, जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मार्कण्डेय प्रसाद,उपखंड अधिकारी, विद्युत निगम